हल्द्वानी से किशोरी लापता, होटल के कर्मचारी पर भगा ले‌ जाने का आरोप

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी से किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। इस मामले में परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले की मूल निवासी 17 वर्षीय  किशोरी बीती 28 अगस्त को हल्द्वानी से लापता हो गई। उसकी काफी खोजबीन की गई और परिचितों से भी जानकारी जुटाई गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर परिजनों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। इस मामले में रामपुर रोड स्थित एक होटल के कर्मचारी पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में देवलचौड़ निवासी एक व्यक्ति ने कहा है कि उसकी भतीजी बीती 28 अगस्त की सुबह अल्मोड़ा से हल्द्वानी जाने की बात कहकर आई थी। हल्द्वानी आने के बाद वह बिना बताए घर से कहीं चली गई। उन्होंने आरोप लगाया कि देवलचौड़ इलाके के एक होटल का कर्मचारी उसकी भतीजी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इधर पुलिस के‌‌ अनुसार किशोरी को ट्रेस किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *