बाजपुर में पीडब्ल्यूडी जेई से मारपीट और अभद्रता से डिप्लोमा इंजीनियर्स में आक्रोश

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

बाजपुर की घटना के विरोध में हल्द्वानी में बैठक करते डिप्लोमा इंजीनियर्स।

ऊधमसिंहनगर जिले के बाजपुर में पीडब्ल्यूडी के अपर सहायक अभियंता से अभद्रता और मारपीट के विरोध में कुमाऊं भर में इंजीनियरों ने आक्रोश जताया है। हल्द्वानी में संघ भवन में हुई बैठक में घटना की निंदा करते हुए भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के बैनर तले एकत्र इंजीनियरों ने कहा कि आरोपी भाजपा नेता सांसद प्रतिनिधि भी हैं उन्हें इस पद से हटाया जाना चाहिए।