उत्तराखंड में इन अधिकारियों के तबादले

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
उत्तराखंड में तबादलों का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके तहत अब जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। इस संबंध में शासन ने‌ निर्देश जारी कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार जिला पंचायत चंपावत के अपर मुख्य अधिकारी भगवत पाटनी का तबादला जिला पंचायत चमोली, जिला पंचायत ऊधमसिंह नगर से अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह का तबादला जिला पंचायत चंपावत, जिला पंचायत हरिद्वार के बीसी छिमवाल का जिला पंचायत पिथौरागढ़ और पंचायतीराज निदेशालय में संबद्ध अपर मुख्य अधिकारी संजय खंडूड़ी को जिला पंचायत नैनीताल का अपर मुख्य अधिकारी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *