उत्तराखंड: कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा,‌ शहीद के परिजनों को अब 10 के बजाय 50 लाख मिलेंगे

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आज शुक्रवार 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस की पच्चीसवीं वर्षगांठ पर दुश्मनों को परास्त कर कारगिल की चोटी पर तिरंगा लहराने वाले अमर सपूतों को याद किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार सैनिकों के कल्याण के लिए पूरी तरह से समर्पित है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐलान किया है कि शहीदों के परिजनों को मिलने वाली राशि को 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 50 लाख रुपए किया जाएगा। कारगिल दिवस की रजत जयंती पर सीएम धामी ने यह बड़ी घोषणा की है। उन्होंने घोषणा की है कि अब शहीदों के परिजन सरकारी नौकरी के लिए 2 साल नहीं, बल्कि 5 साल तक आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *