हल्द्वानी में 101 दुकानदारों को राहत, मंगलपड़ाव से रोडवेज स्टेशन तक अतिक्रमण हटाने के लिए 10 दिन का समय मिलेगा

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी। सड़क चौड़ीकरण के मद्देनजर मंगलपड़ाव से रोडवेज स्टेशन तक अतिक्रमण हटाने के मामले में प्रशासन की ओर से दुकानदारों को 10 दिन का समय दिया जाएगा। निगम सूत्रों के अनुसार कोर्ट के आदेश पर यह निर्णय लिया गया है।
गौरतलब है कि हल्द्वानी में सडक़ चौड़ीकरण के मद्देनजर मंगलपड़ाव से रोडवेज स्टेशन तक 101 दुकानें अतिक्रमण की जद में आ रही हैं। इसके लिए बीती 21 अगस्त को लोनिवि व नगर निगम प्रशासन की ओर से दुकानदारों को दो दिन का समय देते हुए स्वयं अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया था। नोटिस में 22 व 23 अगस्त का समय देते हुए दुकानदारों से स्वयं अतिक्रमण हटाने को कहा गया था। यह भी कहा था कि यदि प्रशासन इस अतिक्रमण को हटाता है तो इसका खर्च दुकानदारों से ही वसूला जाएगा। इधर इसका विरोध में व्यापारियों ने नगर निगम परिसर में प्रदर्शन कर कार्यवाही का विरोध किया था। वहीं शुक्रवार को निगम प्रशासन ने पूर्व में जारी आदेश को स्थगित कर अब दुकानदारों को 10 दिन का समय देने का निर्णय लिया है। सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट अनुसार कोर्ट के आदेश पर दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए 10 दिन का समय दिया जा रहा है। इस संबंध में जल्द आदेश जारी किया जाएगा।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement