भुजियाघाट में बहे आदित्य का शव गौला नदी किनारे मिला

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के भुजियाघाट में गधेरे में बहे 17 साल के टीपीनगर रामपुर रोड हल्द्वानी निवासी आदित्य टम्टा का शव 10 किमी दूर राजपुरा में गौला नदी किनारे रविवार को बरामद हो गया। जल पुलिस और एनडीआरएफ के अथक प्रयास से नाबालिग का शव बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक आदित्य दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शनिवार को बर्थ डे मनाने के लिए गया था। इसी बीच नहाने के दौरान वह गधेरे में बह गया।