हल्द्वानी के राजपुरा से 80 कांवड़ियों को फूलमालाओं से लादकर हरिद्वार रवाना किया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

शंभू सुताय कांवड़ संघ राजपुरा हल्द्वानी के तत्वासमवधान में आज गुरुवार को करीब 80 कांवड़ियों का दल राजपुरा से नाचते गाते हुये हरिद्वार को रवाना हुआ। इस मौके पर भोलेनाथ के भक्तों ने नृत्य करते हुए कांवड़ियों को फूलमाला पहना कर हरिद्वार के लिए रवाना किया। पंकज कश्यप व हेमन्त साहू ने बताया  कि सभी कांवड़ियों द्वारा पैदल हरिद्वार से जल लाकर दो अगस्त को हल्द्वानी के सभी प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री ललित जोशी, पार्षद प्रमोद तौलिया, विपिन गुप्ता, योगेश शर्मा, मलय बिष्ट, करन नेगी, प्रधान मनीष आर्या, अंगद चंडोक, विनोद कुमार, विपिन पांडे, शैलेन्द्र बाली, लोकेश साहू मौजूद थे। कावड़ यात्रा में जाने वालों में पंकज कश्यप, हेमन्त साहू, नन्हे कश्यप, तिलक राम, हिमांशु गुप्ता, सुमित कश्यप, मनोज कुमार, महेश शर्मा, मदन कश्यप, करन कश्यप, नितिन कश्यप, अमन सक्सेना, अमन आर्या, लालू कश्यप, युवराज सिंह, गौतम बाल्मीकि अनमोल कुमार समेत तमाम शामिल हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *