गौलापार के सौरभ आर्या ने पटेल चौक से इस व्यापारी की स्कूटी चुराई, पुलिस ने पकड़ा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली हल्द्वानी पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी की स्कूटी बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार।*

*ऑपरेशन प्रहार* के तहत अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम द्वारा मु0अ0 सं0 221/2026, धारा 303(2) बीएनएस, वादी अंकुर गुप्ता बनाम अज्ञात में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरी की गई स्कूटी बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

*डा० मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा चलाए जा रहे *ऑपरेशन प्रहार* के अंतर्गत दिए गए निर्देशों के क्रम में *श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी* तथा *श्री अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण एवं *श्री विजय मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी* के नेतृत्व में चौकी मंगलपड़ाव पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।
*दिनांक 08.07.2026* को चौकी मंगलपड़ाव क्षेत्र से चोरी हुई स्कूटी संख्या UK04AC0373 को बरामद करते हुए अभियुक्त सौरभ आर्या को चेकिंग के दौरान घास मंडी, मंगलपड़ाव से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध *धारा 303(2)/317(2) बीएनएस* के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
सौरभ आर्या बागजाला, गौलापार, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल।

*बरामदगी—*
चोरी की गई स्कूटी संख्या UK04AC0373

*गिरफ्तारी टीम—*
1- उ0नि0 दीपक सिंह कार्की, चौकी मंगलपड़ाव
2- कानि0 संतोष बिष्ट
3- कानि0 भूपाल सिंह,

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *