हल्द्वानी में सड़क बनाने के नाम भ्रष्टाचार का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज कराई शिकायत 

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बनाई गयी सड़क में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल में की गई है। शिकायतकर्ता मो.नाजिम ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज कराई शिकायत में कहा है कि लोक निर्माण विभाग ने हल्द्वानी के नवाबी रोड क्षेत्र में बनाई सड़क में सरकारी धन का दुरुपयोग किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार सड़क बनाने के दौरान पूर्व में बनी सड़क को उखाड़ा नहीं गया। केवल नाममात्र की डामर की परत बिछा इस काम को पूरा किया गया है। इसमें टेंडर की शर्तों का भी उल्लंघन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *