हल्द्वानी के इंडेन गैस उपभोक्ता सावधान: यहां मिली यह गड़बड़ी, प्रशासन हरकत में आया, एजेंसी प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में इंडेन गैस सिलेंडरों में भारी घटतौली पकड़ी गई है। आज मंगलवार 14 मई को राजपुरा के राजेंद्रनगर में बीना देवी के घर में गैस डिलीवरी के दौरान सिलेंडर में करीब चार किलो गैस कम पाई गई। इस शिकायत से स्थानीय निवासी व कांग्रेस नेता हेमंत साहू ने सिटी मजिस्ट्रेट को अवगत कराया। इस पर माप तौल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कार्यवाही की। बताया गया कि इस मामले में इंडेन गैस एजेंसी प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *