उत्तराखंड: चारधाम यात्रा पर पहुंचे गुजरात के श्रद्धालुओं का वाहन ब्रेक फेल होने के बाद पलटा

समाचार शगुन, उत्तराखंड

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आए गुजरात के श्रद्धालुओं का वाहन ब्रेक फेल होने के बाद सड़क पर पलट गया। हादसे में आठ लोगों को चोटें आई हैं। वाहन में 18 लोग सवार थे।
अहमदाबाद गुजरात से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन आज बुधवार 16 मई को गंगोत्री सोनगाड के पास हादसे का शिकार हो गया। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते ही चीख-पुकार मच गई। हादसे की वजह ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गंगोत्री धाम जाते हुए सोनगाड़ के पास ब्रेक फेल होने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस कर्मियों ने घायलों को 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भटवाडी पहुंचाया। वाहन में चालक सहित 18 लोग सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। आठ लोगों को हल्की चोटें आईं हैं।
Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement