हल्द्वानी के उत्कर्ष कर्नाटक सेना में अफसर बने

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी के रहने वाले उत्कर्ष कर्नाटक सेना में अधिकारी बने हैं। पूर्वी खेडा, गौलापार व हाल निवासी अमरावती विहार हल्द्वानी ललित मोहन कर्नाटक के पुत्र उत्कर्ष कर्नाटक ओटीए चैन्नई में आयोजित पासिंग ऑउट परेड के बाद भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने। उत्कर्ष ने इंटरमीडिएट की परीक्षा सैनिक स्कूल घोडाखाल नैनीताल से उत्तीर्ण की। उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग (बीटेक) की परीक्षा बिड़ला एप्लाइड साइंसेज संस्थान भीमताल से पास की। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सीडीएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात् उनका चयन सेना में हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *