हल्द्वानी: कुमाऊं मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी के आवास पर हुई विशाल जनसभा ने कांग्रेसियों में भरा जोश

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

हल्द्वानी में कांग्रेस के कुमाऊं मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी के आवास तिवारी फार्म लामाचौड़ में आज सोमवार 16 अप्रैल को कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में विशाल जनसभा की गई। जिसमें सैकड़ों लोग उपस्थित थे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि देश के हित में कांग्रेस का सत्ता में आना ज़रूरी है तभी प्रदेश व क्षेत्र का भला संभव है। महंगाई पर अंकुश बेरोजगारों को रोज़गार के लिए कांग्रेस दृढ़ संकल्पित है। साथ ही सांसद निधि का पूर्ण उपयोग होगा। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने वर्तमान सरकार जुमलेबाजों की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि अग्निवीर जैसी युवा विरोधी योजना को समाप्त भी किया जाएगा। पूर्व विधायक संजीव आर्या ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र सर्व हितकारी है। कांग्रेस सत्ता में आएगी तो बहन अंकिता भंडारी जैसे मामलों में अंकुश लगेगा। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि वर्तमान सरकारों ने बेरोजगारों की फ़ौज खड़ी कर दी है। नीरज तिवारी कुमाऊं मिडिया प्रभारी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए अतिथियों के साथ साथ कांग्रेस परिवार व सम्मानित क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से योगेश जोशी, पवन तिवारी, भास्कर पड़लिया, देवेंद्र बिष्ट, हेमू पड़लिया, संजय बिष्ट, कानू बिष्ट, हिमांशु जोशी, ललित आर्य, हरेंद्र चौरसिया, कमल भट्ट, अनिल, एनके आर्य, किशन पांडे, नवल आर्य, सनी गवन, कुबेर निगलटिया, सोनू बिष्ट, गणेश भंडारी, हरीश पांडे,  चंदन ब्रजवासी, अनिल पड़लिया, मन्नु सनवाल, इंदरपाल आर्य, नीलू नेगी, निकिता आर्या आदि मौजूद थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *