सीबीआई ने देहरादून में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर को एक‌ लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

सीबीआई ने रिश्वत लेने के आरोप में देहरादून स्थित केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के एक सहायक अभियंता को एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।  अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई को देहरादून के सीमाद्वार में एक आवासीय कॉलोनी में निर्बाध निर्माण की अनुमति देने के लिए कथित तौर पर 5.5 लाख रुपये मांगे जाने को लेकर शिकायत मिली थी। जिसके बाद सीबीआई ने सीपीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता संदीप कुमार के खिलाफ कार्रवाई की। एजेंसी ने शिकायत का सत्यापन किया और उस जगह जाल बिछाया जहां कथित रूप से रिश्वत के पैसे के लेन-देन की योजना बनाई गई थी। सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बताया कि सीबीआई ने आरोपी के ठिकानों पर छापा मारा और उसके आवासीय परिसरों से (लगभग) 20,49,500 रुपये नकद बरामद किए गए। कुछ अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *