यहां कार को बचाने के चक्कर में नहर में गिरा ट्रक

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

 

नैनीताल जिले के रामनगर कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच ट्रक सामने आई कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया। ट्रक बैराज की सुरक्षा ग्रिल को तोड़ते हुए सिंचाई नहर में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान ट्रक चालक को मामूली चोट लगी है। जिसे रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या यूके 04 सीसी 6070 भवानीगंज क्षेत्र से रेता भरकर पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच कोसी बैराज के पास अचानक कार सामने आने पर चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह तेजी से बैराज की ग्रिल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ग्रिल टूट गई और ट्रक नहर में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक कोटाबाग निवासी महेंद्र सिंह घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से रामनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया कार को बचाने के चक्कर में हादसा होना का पता चला है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।