हल्द्वानी: तीन बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ जहर खाकर मौत को गले लगाया, युवक की हालत गंभीर 

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 
हल्द्वानी। प्यार अंधा होता है। यह कहावत शहर में चरितार्थ हुई है।‌ प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी और प्रेमिका ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उन्हें उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्रेमिका की मौत हो गई जबकि प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार बरेली रोड अब्दुल्ला बिल्डिंग निवासी लता (34) पत्नी राकेश गुप्ता का प्रेम प्रसंग इंदिरानगर निवासी वसीम नमक युवक से वर्ष 2023 से चल रहा था। दोनों पहले से शादीशुदा थे। उसके बावजूद दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खाई और बीती सोमवार को दोनों प्रेमियों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां लता को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जानकारी जुटाई। कोतवाल ने बताया कि मृतका के तीन बच्चे हैं उसका पति यहां किराए के मकान में रहता है और रिक्शा चलाकर‌ परिवार चला रहा है। उन्होंने बताया कि वसीम की हालत गंभीर बनी हुई है। वसीम इंदिरानगर सबरी मस्जिद के पास रहता है। पुलिस ने वसीम, उसकी पत्नी फिरदौस तथा एक अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने लता के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *