हल्द्वानी से गयी बारात में चोरों ने 5.50 लाख नगद और चार लाख के जेवरात किए पार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

शादी समारोह में चोरों ने साढ़े पांच लाख की नगदी और साढ़े चार लाख के जेवरात उड़ा लिए। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें तीन चोर सूट-बूट पहने नजर आ रहे हैं। वे पीछे के रास्ते खिड़की तोड़कर कमरे में घुसे थे। हल्द्वानी से एक बारात बीती शुक्रवार को चंडीगढ़ गयी थी। दुल्हन की मां के अनुसार चोरों ने 9:25 बजे से 9:45 बजे के बीच अलमारी तोड़ वारदात की और फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चोरों की तलाश शुरू कर दी है। विवाह समारोह चंडीगढ़ के सेक्टर 35 स्थित कुखरैन भवन में आयोजित किया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *