इस कथा को सुनने से खत्म हो जाते हैं कष्ट

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

श्रीमद् भागवत कथा सुनने से मनुष्य के कष्ट स्वत: खत्म हो जाते हैं। मनुष्य को निरंतर पूजा पाठ के साथ ही कथा भी सुननी चाहिए। यह बात स्वामी उमेशानंद ने कही। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान रूद्रपुर की ओर से गांधी पार्क में 28 से तीन फरवरी तक श्रीमद् भागवत कथा होगी। उन्होंने बताया कि संस्थान सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भागीदारी करता है। इस मौके पर संजय ठुकराल, राजेंद्र भट्ट, मनदीप सिंह, नीरज, अमित गुप्ता आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *