मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कालाढूंगी को स्टेडियम की सौगात दी, 22 महिलाओं को किया सम्मानित

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कालाढूंगी को स्टेडियम की सौगात दी, 22 महिलाओं को किया सम्मानित

Advertisement

 

1. कालाढूंगी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर 200 विद्युत पोलों की स्थापना की जाएगी।
2. कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गुजरौड़ा के नवाड़ तोक सैलानी में सड़क का नवनिर्माण कार्य किया जाएगा।*
3. कालाढूंगी में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।
4. कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में गोडापड़ाव बाईपास मार्ग से ग्राम बजवालपुर-किशनपुर मार्ग का चौड़ीकरण कार्य किया जाएगा।
5. कालाढूंगी अस्पताल का उच्चीकरण किया जाएगा
6. पर्यटन सत्र 2026-2027 में कार्बेट टाईगर रिजर्व पार्क में महिलाओं को राजगार प्रदान किये जाने के लिए 70 अतिरिक्त महिला जिप्सी का पंजीकरण भी किया जायेगा।

*22 महिलाओं को किया गया सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले के कालाढूंगी के रा.इन्टर कॉलेज मैदान पहुॅचकर नारी शक्ति सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी माताओं-बहनों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए सम्मानित होने वाली सभी माताओं-बहनों को हृदय से बधाई देते हुए कहा कि माताओं-बहनों की ये उपलब्धियाँ हम सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक सम्मान समारोह नहीं है, बल्कि ये उस शक्ति और साहस को नमन करने का अवसर है, जिसके बल पर हमारी मातृशक्ति ने हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम में आकर स्वयं को सम्मानित अनुभव होता है। धामी ने संस्कृत का श्लोक पढ़ते हुए कहा कि हमारी संस्कृति में कहा गया है कि “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः।” अर्थात जहाँ नारी का सम्मान होता है, वहाँ देवताओं का वास होता है। उन्होंने कहा कि नारी का सम्मान केवल शब्दों और नारों तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि नारी का वास्तविक सम्मान तब है, जब उसे समान अवसर मिलें, उसके निर्णयों को महत्व मिले और उसकी प्रतिभा को पहचान मिले, वह आत्मनिर्भर बने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो और अपने सपनों को पूरा करने के लिए स्वतंत्र हो। क्योंकि जब नारी सशक्त होगी, तभी परिवार तथा समाज सशक्त होगा और समाज के सशक्त होने पर ही प्रदेश व राष्ट्र सशक्त होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में नारी सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है। प्रधानमंत्री जी का स्पष्ट विजन है कि हमारी माताएँ-बहनें केवल विकास योजनाओं की लाभार्थी बनकर न रहें, बल्कि देश की दिशा तय करने में अपनी नेतृत्वकारी भूमिका निभाएँ। उन्होंने कहा कि यदि हम 2014 से पहले की बात करें, तो हमारे देश में महिलाओं के नाम पर राजनीति तो बहुत हुई, बड़े-बड़े वादे भी किए गए, लेकिन महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की बातें केवल और केवल भाषणों तक सिमटी रहीं, उनके जीवन में अपेक्षित बदलाव नहीं आया। उन्होंने कहा कि पहले करोड़ों महिलाओं के लिए शौचालय और स्वच्छता एक बड़ी चुनौती थी। इसी को देखते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में लाल किले की प्रचार से स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से देशभर में करोड़ों शौचालयों का निर्माण कराया गया। उज्ज्वला योजना के माध्यम से हमारी बहनों को धुएँ से मुक्ति दिलाने के लिए गैस कनेक्शन दिए गए। जन-धन योजना ने करोड़ों महिलाओं को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा और उनके आर्थिक सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त किया, वहीं, आयुष्मान भारत योजना ने हमारी माताओं-बहनों को एक मजबूत स्वास्थ्य सुरक्षा कवच दिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आज लाखों घरों के स्वामित्व में हमारी बहनों का नाम दर्ज है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान ने बेटियों के प्रति समाज की सोच बदलने का काम किया और आज बेटियों को शिक्षा मिल रही है तथा सम्मान के नए अवसर मिल रहे हैं। कोई अपना स्टार्टअप चलाकर रोजगार दे रही है, तो कोई ग्राम पंचायत का नेतृत्व कर गाँव की तस्वीर बदल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य सरकार भी देवभूमि की मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। के इस संघर्ष एवं तप को नमन किया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि मातृ शक्ति के बीच अपना बचपन याद आ जाता है। उन्होंने कहा कि अपनी माता जी को भी इसी संघर्ष में तपते देखा है। उन्होंने कहा कि माँ ने जिस तरह सीमित संसाधनों और अनेक जिम्मेदारियों के बीच परिवार को संभाला और हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, वह मेरे लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहा है और अपनी माँ को ही अपना आदर्श मानता हूँ। उन्होंने पूरे विश्वास के साथ कहा कि हमारी माताओं-बहनों की इस ताकत और योगदान के बिना उत्तराखंड की प्रगति की कल्पना तक नहीं की जा सकती, और इसीलिए हमारी सरकार ने महिलाओं को योजनाओं का लाभ देने के साथ-साथ उनके लिए नेतृत्व के अवसर भी बढ़ाए हैं। इसी दिशा में सरकारी सेवाओं में राज्य की महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण तथा सहकारी समितियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है।

इन्हें तो सम्मानित किया गया –

महिला शक्ति सम्मान समारोह में एशियाई मास्टर तैराकी में संतोषी गुर्रानी नमीता पाठक, निकिता सिंह, अंतर्राष्ट्रीय (तैराकी) में मोनी रावत, नेशनल मास्टर (एथलेटिक्स) में चंपा नैनवाल, टीचर (हैड) प्राथमिक में ममता गुप्ता, राष्ट्रीय खिलाड़ी में (कुश्ती, जूडो) गीतांजलि, राष्ट्रीय खिलाड़ी (खो-खो एथलेटिक्स) में हिना बिष्ट व नमिता, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी (तैराकी) में भार्गवी रावत, राष्ट्रीय खिलाड़ी (कुश्ती) में डौली बिष्ट, नेशनल गेम्स में (ताईकमांडो) भूमिका जयंतवाल को सम्मान किया गया। वहीं नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन में लखपति दीदी दमयंती बिष्ट को, उद्यान विभाग द्वारा पदमा बोहरा (मशरूम उत्पादन), महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा कंचन भंडारी, जिला उद्योग विभाग द्वारा मंजू रौतेला(एंपण कला), कृषि विभाग द्वारा सावित्री गर्जाेला, वन विभाग द्वारा शिवानी रावत, तनुजा खानायत, डौली, पूजा, रूपा को क्रीडा विभाग द्वारा संतोषी गुरुरानी को एशिया (मास्टर तैराकी) के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, दिनेश आर्य, कैबीनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक बंशीधर भगत, सरिता आर्य, दीवान सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, मेयर गजराज बिष्ट, बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री सुरेश भट्ट, डॉ.अनिल कपूर डब्बू, शंकर कोरंगा, शांति मेहरा, हुकुम सिंह कुंवर, देवेन्द्र ढेला, ब्लॉक प्रमुख मन्जु गौड़, भावना आर्य, मनीषा जन्तवाल, आईजी निवेदिता कुकरेती, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी मन्जूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय सहित क्षेत्रीय जनता व जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement