नितेश हत्याकांड के बाद एसएसपी ने की कार्रवाई, कोतवाल और चौकी प्रभारी हटाए

समाचार शगुन उत्तराखंड 

रुद्रपुर। जिला अस्पताल में मोबाइल शॉप संचालक नितेश की हत्या के बाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसएसपी अजय गणपति ने ट्रांजिट कैंप कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धरमवीर सोलंकी और आवास विकास चौकी प्रभारी प्रकाश चंद्र को हटा दिया है। दोनों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी आदेश के मुताबिक, धरमवीर सोलंकी को ट्रांजिट कैंप से हटाकर एएनटीएफ का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक रमेश तनवार को ट्रांजिट कैंप कोतवाली की कमान सौंपी गई है। वहीं, आवास विकास चौकी प्रभारी प्रकाश चंद्र को किच्छा की दरऊ चौकी भेजा गया है। दरऊ चौकी प्रभारी पवन जोशी अब आवास विकास चौकी की जिम्मेदारी संभालेंगे। नितेश हत्याकांड और मुख्य हमलावर के पुलिस अभिरक्षा से फरार होने की घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement