हल्द्वानी से‌‌ इन शहरों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा 22 फरवरी से शुरू, इतना है हवाई यात्रा का किराया

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 
 हल्द्वानी के गौलापार स्थित हेलीपेड से पिथौरागढ़, मुनस्यारी और चंपावत के लिए 22 फरवरी से हैली सेवा प्रारम्भ होगी। यह जानकारी देते हुए उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा ने बताया कि हैली सेवा का ट्रायल सफल होने पर डीजीसीए की अनुमति के बाद यह सेवा 22 फरवरी से 2024 से प्रारम्भ होगी। उन्होंने बताया कि विगत दिवस 19 जनवरी को गौलापार हैलीपेड से हेली सेवा हेतु ट्रायल किया गया था। इसके पश्चात नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा कुछ कार्य करने के निर्देश दिये थे।  वर्मा ने बताया कि प्रशासन द्वारा हैलीपैड में हवाई यात्रा सुचारू हेतु आवश्यक सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद कर दिया है। हल्द्वानी से पिथौरागढ, मुनस्यारी व चम्पावत के लिए हेली सेवा प्रारंभ होने के बाद लोगों को सहूलियत होगी। इसका किराया क्रमशः 3000, 3500 व 2800 रुपए प्रति व्यक्ति तय किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *