हल्द्वानी: डीएम के निर्देश पर ठंडी सड़क से फड़-ठेले व बेतरतीब तरीके से खड़े वाहन हटाने पहुंचे प्रशासनिक अफसर, रोजाना निरीक्षण करेंगे अधिकारी

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
जिलाधिकारी वंदना सिंह ने आज बुधवार को हल्द्वानी की ठंडी सड़क में अवैध तरीके से लग रहे फड़-खोखे, बेतरतीब पार्किंग किये जाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए समिति गठित कर इसमें सिटी मजिस्ट्रेट, सहायक नगर आयुक्त व पुलिस अधिकारी को शामिल किया है।
हल्द्वानी: डीएम के निर्देश पर ठंडी सड़क से फड़-ठेले व बेतरतीब तरीके से खड़े वाहन हटाने पहुंचे प्रशासनिक अफसर, रोजाना निरीक्षण करेंगे अधिकारी
हल्द्वानी की ठंडी सड़क पर पहुंची टीम।
डीएम ने समिति से हाईकोर्ट के पूर्व में इस मामले में दिए गए आदेशों का भी पालन कराने को कहा है। कहा गया कि ठंडी सड़क में फड़-खोखों के कारण अराजकता होने की शिकायत मिली है। समिति प्रतिदिन सायं व रात्रि में ठंडी सड़क का निरीक्षण करेगी। समिति के कार्यों की मानिटरिंग की जिम्मेदारी नगर आयुक्त को सौंपी गई है। इधर इसका संज्ञान लेते हुए बुधवार की शाम सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट व पुलिस अधिकारी ठंडी सड़क पहुंचे और अवैध तरीके से लगाए गए फूड वैन, ठेले आदि हटाए गये। साथ ही दोबारा वहां ठेले आदि लगाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement