नगर निकाय कर्मचारी महासंघ हल्द्वानी की कार्यकारिणी के चुनाव, सर्वसम्मति से इन्हें बनाया पदाधिकारी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नगर निकाय कर्मचारी महासंघ शाखा हल्द्वानी की बैठक में कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से कैलाश चंद्र उपाध्याय को कार्यवाहक अध्यक्ष, रमेश चंद्र जोशी को कार्यवाहक मंत्री, प्रियंका को‌ कार्यालय मंत्री बनाया गया। साथ ही भगवती, किरन पांडे, हेमा डंगवाल, तनुजा, चंदन सिंह अधिकारी व वंदना को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। बैठक में उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार राजौर, ललिता सनवाल, अफरोज जहां, भूपाल सिंह अनेरिया, हर प्रसाद, चंदन सिंह सिजवाली, विनोद जोशी आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *