कैंची धाम जाने वाले ध्यान दें: 27 जून और 28 जून के लिए विशेष यातायात एवं डायवर्जन प्लान लागू

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

वीकेंड ट्रैफिक एडवाइजरी
कैंची धाम/भवाली/भीमताल क्षेत्र के लिए विशेष यातायात एवं डायवर्जन प्लान लागू*

जनपद नैनीताल में प्रत्येक शनिवार एवं रविवार (वीकेंड) के दौरान कैंची धाम, भवाली एवं भीमताल क्षेत्र में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की अत्यधिक आवाजाही को देखते हुए सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु निम्नलिखित यातायात एवं डायवर्जन प्लान प्रभावी रहेगा

*भारी वाहनों हेतु डायवर्जन*

– अल्मोड़ा/रानीखेत की ओर से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहनों को क्वारब एवं खैरना से डायवर्ट कर रामगढ़–मुक्तेश्वर मार्ग से हल्द्वानी भेजा जाएगा।
– हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले आवश्यक सेवाओं के भारी वाहन अपने निर्धारित मार्ग से जा सकेंगे।
– अन्य भारी वाहनों को यातायात का दबाव होने पर मस्जिद तिराहा, भवाली से रोका जाएगा अथवा रामगढ़ एवं खुटानी मार्ग से उनके गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।

*भीमताल मार्ग से आने वाले पर्यटक*

– वाया भीमताल कैंची धाम जाने वाले निजी वाहनों को विकास भवन पार्किंग, भीमताल में पार्क कराया जाएगा।
– यहां से श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को स्थानीय शटल सेवा द्वारा कैंची धाम एवं भवाली भेजा जाएगा।

*गेठिया/नैनीताल मार्ग से आने वाले पर्यटक*

– वाया गेठिया/नैनीताल कैंची धाम जाने वाले निजी वाहनों को भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।
– सैनेटोरियम पार्किंग से स्थानीय शटल सेवा द्वारा कैंची धाम भेजा जाएगा।

*टैक्सी दोपहिया वाहन*

– वीकेंड के दौरान कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी दोपहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
– ऐसे वाहनों को सैनेटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जाएगा तथा यात्रियों को शटल सेवा से कैंची धाम भेजा जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *