हल्द्वानी: विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर यहां हुई प्रतियोगिताओं में बुजुर्गों ने अपनी प्रतिभा दिखाई

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष सुबीर कुमार के मार्गदर्शन एवं सचिव बीनू गुलियानी के निर्देशन में पैरालीगल वालंटियर उमा भंडारी ने सुनिधि विकास संस्था के संयुक्त सहयोग से विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस शीशमहल रामलीला ग्राउंड में स्थानीय सम्मानित वरिष्ठ नागरिकों के साथ हर्षोल्लास से मनाया।

वरिष्ठ नागरिक दिवस पर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं बुजुर्ग महिलाएं।

इस दौरान अंताक्षरी प्रतियोगिता, गीत, भजन, शगुन आखर आदि के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी अपनी प्रतिभा दिखाई और मनोरंजन किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान स्वरूप शॉल, डायरी, पेन इत्यादि का वितरण किया गया। इस मौके पर हरीश पांडे, गिरीश तिवारी, रमेश कांडपाल, अंजू जोशी, उमा भंडारी, दीप्ति भगत, नीलम तिवारी, उमा गढ़िया, भावना पोखरिया आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *