नैनीताल जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत 14 सितंबर को लगेगी, यहां निपटाए मोटर एक्सीडेंट, ट्रैफिक चालान, बैंक लोन रिकवरी, चेक बाउंस जैसे मामले

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

जिला न्यायाधीश सुबीर कुमार की अध्यक्षता में 14 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए हुई विशेष बैठक

Advertisement

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार 14 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल सम्पादन हेतु आज बुधवार को जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल सुबीर कुमार ने जिला मुख्यालय स्थित दीवानी न्यायालय परिसर मे न्यायाधीशगण, जिला बार संघ, आरटीओ एवं पुलिस विभाग के साथ विशेष बैठक की। जिला न्यायाधीश ने अब तक लोक अदालत में निस्तारण हेतु नियत किए गए मामलो की संख्या, ऐसे मामले जिनमें शमन की संभावना है को चिन्हित किये जाने, वादकारियों को लोक अदालत के संबंध में अधिक से अधिक जागरूक किए जाने आदि बिंदुओं पर चर्चा की। कहा गया कि शामनीय प्रकृति के अपराधिक मामले, मोटर एक्सीडेंट मामले, ट्रैफिक चालान, बैंक लोन रिकवरी के मामले, सिविल वाद ,चैक बाउंस के मामले एवं विभिन्न प्रकार के अन्य शमनीय मामले लोक अदालत में निस्तारित होने से न्यायालयों में लंबित मामलों की पेंडेंसी एवं अपील स्तर पर नवीन दायरे को भी काफी सीमा तक कम किया जा सकता है। पुलिस विभाग को त्वरित प्रभाव से समन तामिली हेतु निर्देशित किया गया। अतः सभी से बढ़ चढ़ कर लोक अदालत में प्रतिभाग किए जाने तथा लोक अदालत को सफल बनाने हेतु अपील की गई। बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रविप्रकाश शुक्ला, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल बीनू गुलयानी, जिला बार संघ के अध्यक्ष ओमकार गोस्वामी, सचिव संजय सुयाल, सोहन तिवारी, तारा आर्या आदि मौजूद रहे।

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement