हल्द्वानी कोतवाली पहुंची युवती शादी पर अड़ी, युवक पर लगाया झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी कोतवाली में युवक युवती का नाटक चलता रहा। दरअसल सोमवार को क्षेत्र में रहने वाली युवती कोतवाली पहुंची और मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी और हल्द्वानी में प्राइवेट जाब करने वाले युवक पर एक साल से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। उसका कहना था कि उसके गर्भवती होने के बावजूद शादी से इंकार कर रहा है। वह काफी देर तक शादी पर अड़ी रही। सूचना पर युवक और उसके परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए युवक को हिरासत में बैठा लिया। दोपहर से शुरू हुआ ड्रामा शाम तक चला और बाद में उनके बीच समझौता हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here