अल्मोड़ा की इन सड़कों का निर्माण कराने कै अधिवक्ता ने सौंपा ज्ञापन

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

लोनिवि ईई को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता।

अल्मोड़ा जनपद के हवालबाग विकासखण्ड में सड़कों का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग उठाई गई है। इस संबंध में वरिष्ठ अधिवक्ता कवींद्र पंत ने जिलाधिकारी और लोनिवि के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा है। अधिवक्ता ने इन सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण करवाने व डामरीकरण करवाने पर जोर दिया है।
(1) धामस गांव के निकट स्थित भांकड़ गांव के नजदीक से कुछ वर्ष पूर्व ग्राम अघार-मटेला-रैखलधार को काटी गई सड़क.
(2) खूंट गांव से महारूद्रेश्वर मंदिर को काटी गई सड़क, कृपया इस सड़क को अघार-मटेला-रैखलधार सड़क से जोड़ने का कष्ट करेंगे.
(3) शीतलाखेत से स्याहीदेवी मंदिर को काटी गई सड़क.
महोदय आपसे यह भी आग्रह है कि कृपया खूंट-महारूद्रेश्वर मंदिर सड़क को अघारमाफी गांव से ले जाते हुए अघार-मटेला-रैखलधार सड़क से जोड़ने का कष्ट करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *