उत्तराखंड में यहां हुआ भीषण सड़क हादसा, मां-बेटी समेत तीन की मौत, कई जख्मी

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
 देहरादून स्थित टोल प्लाजा के पास डोईवाला क्षेत्र में आज 27 मार्च बुधवार की सुबह दर्दनाक कार हादसा हो गया। जिसमें मौके पर कई लोग घायल हुए और तीन की मौत हुई। इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली जहां सभी को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार थाना डोईवाला को सूचना प्राप्त हुई कि कुआंवाला क्षेत्र में दंड़ेश्वर मन्दिर से पहले कुछ वाहन आपस में टकरा कर दुर्घनाग्रस्त हो गये है,जिसमें वाहन सवार व्यक्तियों को गम्भीर चोटे आयी है, उक्त सूचना पर थाना डोईवाला से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा राहत एंव बचाव कार्य प्रारम्भ किया।‌ पुलिस ने दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तत्काल उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों द्वारा 03 घायलो कोे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के सम्बंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि समय सुबह 06:00 बजे डोईवाला की तरफ से आ रही इको स्पोटर्स कार असंतुलित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ देहरादून से डोईवाला की ओर जा रहे मारूती इको वाहन तथा आल्टो 800 कार से टकरा गई। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।‌ दुर्घटना के‌ मृतकों में गौरव कन्वासी पुत्र खुशाल सिंह, निवासी नागपुर पटटी दुर्गा धार, जिला रूद्रप्रयाग, उम्र 32 वर्ष, भुवनेश्वरी देवी पत्नी महादेव पुरोहित, निवासी ग्राम कुहेली, पोस्ट कुरूक्षण, जिला रूद्रप्रयाग, उम्र 30 गौरी पुत्री महादेव पुरोहित, निवासी उपरोक्त, उम्र 05 वर्ष शामिल है। इस दुर्घटना में जसमती देवी पत्नी चन्द्र सिंह नेगी, निवासी बालावाला, देहरादून, दिव्यांश नेगी पुत्र रविन्द्र नेगी, निवासी, बालावाला देहरादून,मनोज पुत्र शिवराज सिंह, निवासी सेलाकुई, देहरादून, बुद्धि राम पुत्र केवल राम निवासी तिलवाडा, रूद्रप्रयाग, आमिर निवासी प्रेमनगर, देहरादून घायल हो गए।

 

 

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement