पुलिस से भाग रहे तल्लीताल नैनीताल और भीमताल के दो वारंटी गिरफ्तार किए

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद नैनीताल डॉ.मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे आपरेशन प्रहार के क्रम में डॉ. जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक अपराध के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए वारंटी मो.नासिर, मौ.इरशाद निवासी अलीखां मोहल्ला, वार्ड नं0-24 थाना कोतवाली काशीपुर जनपद ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया गया।

उक्त वारंटी *फौजदारी वाद संख्या-1148/2019, मु0अ0सं0-30/2018 धारा-205/120बी/419/420/467/468/471 भादवि चालानी थाना तल्लीताल नैनीताल से संबंधित था, जो लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम *उ0नि0 श्याम सिंह बोरा, चौकी ज्योलिकोट थाना तल्लीताल, कांस्टेबल धर्मेन्द्र साहनी* द्वारा अभियुक्त को उसके निवास स्थान मोहल्ला अलीखां काशीपुर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

2- रविकान्त सेमवाल क्षेत्राधिकारी भवाली के पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक भीमताल राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 महेन्द्र राज सिंह चौकी प्रभारी सलडी, कांस्टेबल मनोज पंत, कानि0 सतीश राणा, कानि0 नरेन्द्र सिंह राणा के द्वारा वारंटी प्रकाश नाथ गोस्वामी देवभूमि इन्कलेव बिठौरिया नम्बर -01 थाना मुखानी जिला नैनीताल संबंधित फौजदारी वाद संख्या-252/2026 मु0अ0सं0-21/2025 धारा-281/324(4)/125 A BNS* चालानी थाना भीमताल के अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here