कुमाऊं के इस जिले में भारी बारिश के चलते आठ जुलाई को स्कूलों की छुट्टी, डीएम ने जारी किए आदेश

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

कुमाऊं में भारी बारिश जारी है। इसके चलते बागेश्वर जिले में कल सोमवार आठ जुलाई को सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित कर‌ दी गई है। इस संबंध में आज रविवार सात जुलाई को जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने निर्देश जारी कर दिए हैं।