अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी डॉ.देवेश आचार्य‌ का‌ रुद्रपुर पहुंचने पर पूर्व विधायक ठुकराल ने किया जोरदार स्वागत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत श्री श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर स्वामी डॉ.देवेश आचार्य महाराज का रुद्रपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर ठुकराल ने अपनी माताजी के निवास पर परिवार के साथ शाल ओढ़ाकर एवं फूल वर्षा कर महाराज का स्वागत किया। इस मौके पर महंत जी के साथ पहुंचे आचार्य प्रदीप महाराज, प्रिंस दास अयोध्या हनुमानगढ़ी, शिवा दास अयोध्या हनुमानगढ़ी, वासुदेव मिश्र का भी फूलमालाओं से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक ठुकराल की माता दर्शना रानी ठुकराल, समाजसेवी संजय ठुकराल, मुरारी चौधरी, राकेश शर्मा, राजू गुप्ता, नरेंद्र रावत, राजकुमार जैन आदि शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *