हल्द्वानी में सुबह-सवेरे महिला के गले से सोने की चेन लूट ले गए बाइक सवार बदमाश

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में इन दिनों चेन स्नेचिंग की घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस पिछले दिनों आरटीओ रोड स्थित कालोनी में घर के बाहर टहल रही बुजुर्ग महिला से चेन लूट की घटना का खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि आज मंगलवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक और घटना को अंजाम दे दिया। यह वारदात मुखानी थाने से कुछ ही दूरी पर हुई है।

हल्द्वानी में सुबह-सवेरे महिला के गले से सोने की चेन लूट ले गए बाइक सवार बदमाश

कालिका कॉलोनी प्रथम लोहरियसाल तल्ला निवासी बुजुर्ग महिला के भाई करम सिंह बगड़वाल ने मुखानी थाने में तहरीर सौंप कहा है कि आज सुबह करीब 6:20 बजे उनकी बहन धनुली देवी ॐ शांति ब्रह्माकुमारी सेंटर जा रही थी कि अचानक कटघरिया की तरफ से आए दो बाइक सवारों ने उनके गले से ढाई तोले की सोने की चेन छीन ली। उन्होंने मुखानी पुलिस से जल्द से जल्द बदमाशों को पकड़ने और सोने की चेन को बरामद करने की मांग की है।