उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर 100 से अधिक शराब की दुकानों में छापेमारी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रशासन और आबकारी विभाग की टीम ने आज मंगलवार को प्रदेश भर में 100 से ज्यादा शराब की दुकानों में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। औचक अभियान से ठेका संचालकों में हड़कंप में मच गया। लंबे समय समय से सीएम धामी को प्रदेश में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग और कई क्षेत्रों में शराब की तस्करी की शिकायतें मिल रही थी। इस पर सीएम धामी ने प्रशासन और आबकारी विभाग को अभियान चलाते हुए इस पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। इसके तहत मंगलवार को पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, ऊधम सिंह नगर, चंपावत, हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल जनपद में छापेमारी अभियान चलाया  जा रहा है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री धामी ने सख्त निर्देश दिए कि यदि दुकानों पर ओवर रेटिंग की शिकायत सही मिलती है और स्टॉक व बिक्री रजिस्ट्र मेंटेन नहीं मिलता है तो दुकानों को सीज किया जाए। प्रदेश में ओवररेटिंग और शराब की तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *