कुमाऊं के इस शहर में महिला रामलीला की तैयारियां पूरी, यहां होगा 11 दिन का आयोजन, एक अप्रैल से होगी शुरुआत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

  • कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में महिला रामलीला कल एक अप्रैल सोमवार से पर्वतीय उत्थान मंच में हीरानगर में उत्साह व श्रद्धापूर्वक प्रारंभ हो रही है। रामलीला रोजाना शाम पांच बजे से रात‌ आठ बजे तक होगी। यह जानकारी आयोजक पुनर्नवा महिला समिति पदाधिकारी शांति जीना ने दी। रामलीला का आयोजन 11 अप्रैल तक किया जाएगा।  इधर रामलीला के लिए उत्थान मंच के मैदान में तैयारियों पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि समिति पूर्व में भी रामलीला का आयोजन करा चुकी है। समिति की ओर से ‌आमजन से महिलाओं की रामलीला देखने के लिए उत्थान मंच पहुंचने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *