हल्द्वानी डिपो में रिटायर हुए इन दो कर्मचारियों को दी भावभीनी विदाई, परिवहन निगम में उनके सेवाकाल की सराहना की

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड परिवहन निगम के हल्द्वानी डिपो के वरिष्ठ लिपिक चंदन सिंह बिष्ट और चालक पीसी आर्य को सेवानिवृत्ति होने पर भावभीनी विदाई दी गई। हल्द्वानी बस स्टेशन में हुए समारोह में दोनों कर्मचारियों के सेवाकाल की सराहना की गई। विदाई समारोह में सहायक महाप्रबंधक हल्द्वानी डिपो सुरेंद्र सिंह बिष्ट, उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सुयाल, रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै, परिषद के प्रदेश अध्यक्ष आन सिंह जीना, बीके शर्मा, शेखरानंद पाण्डे,  नवनीत कपिल, गौरव जोशी, गिरीश बिरखानी, नवीन सिंह नेगी, पूरन जोशी, ललित पांडे, श्याम सिंह साही, मनोज भट्ट समेत तमाम कर्मचारी मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *