रामनगर: यहां के एक गांव में बड़े भाई की मौत के सदमे में छोटे भाई ने भी दम तोड़ा

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 
नैनीताल जिले के रामनगर के सेमलखलिया गांव में रविवार को रिटायर्ड पोस्टमास्टर के निधन के बाद श्मशान घाट में सदमे के बाद उनके छोटे भाई का भी हार्ट अटैक से निधन हो गया। एक ही दिन में दो भाइयों के निधन से गांव में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार सेमलखलिया गांव निवासी डाक विभाग से सेवानिवृत्त केशवदत्त जोशी (78) का बीती रविवार तड़के करीब 3 बजे हार्ट अटैक से निधन हो गया। सुबह करीब 11 बजे पार्थिव शरीर को विश्रामघाट ले जाया गया। वहां दाह संस्कार के बाद परिवार के लोग मुंडन करा रहे थे तभी दोपहर करीब 12 बजे उनके छोटे भाई दुर्गादत्त जोशी (70) के सीने में तेज दर्द उठा। हार्टअटैक की आशंका में परिजन उन्हें तुरंत निजी हॉस्पिटल ले गए, जहां से उन्हें काशीपुर रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसें थम गई। इसके बाद दुर्गादत्त जोशी का भी बड़े भाई केशवदत्त की चिता के पास अंतिम संस्कार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *