टांडा जंगल में सड़क हादसा, हल्द्वानी निवासी युवती की मौत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी निवासी युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह सिडकुल पंतनगर स्थित एक कंपनी में कार्यरत थी। जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार की शाम हल्द्वानी कठघरिया निवासी कृतिका गौड़ (24) अपने सहकर्मी शुभम पांडे के साथ स्कूटी से घर लौट रही थी तभी रुद्रपुर-हल्दानी मार्ग में टांडा जंगल के पास किसी वाहन से टक्कर लगने के बाद स्कूटी रपट गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। उन्हें रुद्रपुर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने कृतिका को मृत घोषित कर दिया जबकि शुभम को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कृतिका फाइल फोटो।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *