कुमाऊं में यहां शिक्षक ने छात्रा से किया दुष्कर्म

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

अल्मोड़ा जिले से गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। चौखुटिया क्षेत्र में एक अतिथि शिक्षक ने छात्रा का अपहरण कर अपनी हवस का शिकार बना लिया। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने आरोपी को पकड़ कर जमकर धुनाई लगाई। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चौखटिया में महिला ने मामले को लेकर तहरीर पुलिस को सौंपी थी। जिसमें महिला ने कहा है कि उनकी 17 साल की बेटी स्टेशनरी का सामान खरीदने के लिए बाजार गई थी लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। जिसके बाद उन्होंने किशोरी की तलाश शुरू की. इस बीच उनके परिजनों ने बताया कि उन्होंने छात्रा को अतिथि शिक्षक कमालुद्दीन निवासी जसपुर के साथ बाइक में जाते देखा। तहरीर मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है आरोपी पूर्व में छात्रा के ही स्कूल में अतिथि शिक्षक पद पर तैनात था। बताया जा रहा है कि रात में ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक को दबोच कर जमकर धुनाई लगाई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *