नैनीताल जिले में यहां पति को दूसरी महिला के साथ देख पत्नी का चढ़ा पारा, सड़क पर होने लगी मारपीट

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में लालकुआं तहसील के सामने दो महिलाएं एवं एक पुरुष के बीच हुई मारपीट चर्चा का विषय बन गई। मारपीट में एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गई, जिसके पास छोटा सा बच्चा भी था, जबकि दूसरी महिला के चेहरे में जबरदस्त खरोच के निशान थे। उनके साथ मौजूद एक युवक बार-बार इन्हें छुड़ाने का प्रयास कर रहा था। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करते हुए सबको कोतवाली जाने का परामर्श दिया, जिसके बाद एक महिला हल्दूचौड़ चौकी तथा दूसरी लालकुआं कोतवाली पहुंच गई। उसके बाद कोतवाली पुलिस ने दोनों को समझा बुझाकर घर भेज दिया। दोनों की बात सुनने के बाद पता चला कि मूल रूप से धारचूला निवासी युवक पर्वतीय क्षेत्रों में जेसीबी मशीन किराए पर देता है। जिसने हल्दूचौड़ क्षेत्र में एक मकान किराए पर लेकर वहां अपने बच्चों को रखा है, उसके दो बेटे भी हैं। साथ ही पहाड़ में बागेश्वर जहां उसका काम चलता है वहां उसने एक विधवा महिला से संबंध बना लिए तथा महिला का एक छोटा बच्चा भी है। जिसे वह किराए का मकान लेकर रख रहा है। युवक की पत्नी को दूसरी महिला के लालकुआं आने के बारे में जैसे ही पता चला तो उसने लालकुआं तहसील के सामने महिला और युवक को पकड़ लिया, वह लालकुआं तहसील के एक अराइजनवीस से कुछ एग्रीमेंट के कागज बनवा रहे थे कि तभी युवक की असली पत्नी मौके पर पहुंच गई और उसने महिला के बाल पड़कर उसे घसीटना शुरू कर दिया, तथा इसके बाद जबरदस्त मारपीट का दौर शुरू हो गया, पुलिस ने दोनों महिलाओं को समझा-बुझाकर बमुश्किल शांत किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *