पुलिस कांस्टेबल ने महिला यात्री का गायब हुआ जेवरात से भरा बैग ढूंढ निकाला

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में महिला यात्री की भैया दूज पर सिपाही आकाश ने लौटाई खुशियां वापस। लाखों के जेवरात से भरा बैग खोज निकाला। हल्द्वानी पुलिस ने दीपावली त्यौहार पर एक महिला यात्री की खुशी को और दुगना कर दिया जब उसका लाखों के जेवरात का बैग खोज निकाला। दरअसल हेमा देवी पत्नी श्याम सिंह रावत निवासी तल्ली भवाली से हल्द्वानी आ रही थी और हल्द्वानी रोडवेज पर हेमा देवी का बैग अचानक गायब हो गया। जिसमें तीन से चार लाख रुपए के जेवर भी रखे थे। जानकारी मिलते ही पुलिस ने महिला यात्री की मदद के लिए पूरी ताकत लगा दी काफी खोजबीन के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे भी चेक किया तो पुलिस ने गांधीनगर क्षेत्र से महिला का बैग प्राप्त कर लिया। महिला के चेहरे पर खुशियां लौट वाले ट्रैफिक कांस्टेबल आकाश कुमार ने जेवरात से भरा बैग मंगलपड़ाव चौकी में महिला को वापस लौटाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *