कुमाऊं में यहां छात्रा ने छेड़छाड़ से तंग आकर स्कूल जाना छोड़ा

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
ऊधमसिंहनगर जिले के खटीमा में सातवीं में पढ़ने वाली छात्रा ने छेड़छाड़ और धमकी के डर से स्कूल जाना छोड़ दिया। इस वजह से छात्रा एक माह से स्कूल नहीं जा रही थी। लंबे समय से छात्रा के स्कूल न आने पर शिक्षकों ने उसके घर पर पता किया तो पता चला कि गांव के एक युवक की छेड़छाड़ के डर से वह स्कूल नहीं आ रही है।‌ छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। बीते मंगलवार को कोतवाली पहुंचे छात्रा के पिता ने कहा कि वह गांव में ही किराये में रहकर चाट का ठेला लगाता है। उसकी बेटी कक्षा सात में पढ़ती है जिसे गांव का ही एक युवक परेशान कर रहा है। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोपी के डर से बेटी स्कूल नहीं जा पा रही है। उसने बताया कि आरोपी युवक स्कूल आते-जाते समय उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा थाय। किसी से शिकायत करने पर आरोपी उसके पिता को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement