हल्द्वानी: चंदादेवी के पास टैक्सी के ब्रेक फेल, महिला समेत दो जख्मी

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग पर चंदादेवी के पास आज‌ शनिवार को एक टैक्सी के ब्रेक फेल होने से वाहन नाली में जा गिरा। हादसे में कार सवार 48 वर्षीय जानकी देवी, 23 वर्षीय यशपाल निवासी मुक्तेश्वर घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने हल्द्वानी एसटीएच भेजा। थानाध्यक्ष जगदीप नेगी ने बताया कि टैक्सी चालक सुभाष चंद्र ने बताया कि कार के ब्रेक फेल हो गए थे। उन्होंने बचने के लिए वाहन को नाली में डाल दिया।