हल्द्वानी। नवाबी रोड स्थित कुमाऊं टेंट हाउस में भीषण अग्निकांड के शिकार हुए तीन मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार -चार लाख की आर्थिक मदद की घोषणा की है। गौरतलब है कि दीपावली की रात टेंट हाउस के गोदाम में आग लगने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री धामी ने इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों को राज्य आपदा कोष से चार-चार लाख रुपए देने की घोषणा की है। मृतकों में रोहित पुरी (25) निवासी मोहना गाँव नतौला धारी, कृष्णा कुमार (38) निवासी शिवनाथपुरा मालधन और रविन्द्र कुमार(27) निवासी गांधीनगर मालधन शामिल थे। इधर बीते दिन महानगर टेंट व्यापार एसोसिएशन ने मामले की जांच की मांग भी उठाई है। एसोसिएशन के महानगर अध्यक्ष हर्षवर्धन पांडे ने इस फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया है।
Related Posts
दुखद: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व विधायक की पत्नी का निधन
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन उत्तराखंड कुमाऊं के अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट के विधायक मदन सिंह बिष्ट की पत्नी निवर्तमान…
हल्द्वानी में इस मुख्य मार्ग पर वाहन खड़े किए तो होगी कार्रवाई, सिटी मजिस्ट्रेट व आरटीओ ने दिए सख्त निर्देश
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी नैनीताल रोड में…
जलियांवाला कांड के शहीदों को याद कर बच्चों ने बाल फिल्म समारोह में किया प्रतिभाग
ख़बर शेयर करें -समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड जलियांवाला कांड के शहीदों को याद करते आज से पी एम श्री…




