राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रमुख संरक्षक बने

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल केन्द्रीय कार्यकारिणी ने संरक्षक विनय गोयल के अनुमोदक पर राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्टीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल को संगठन का प्रमुख संरक्षक पद पर नियुक्त किया है। संगठन के प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि नरेश बंसल के संरक्षक पद पर नियुक्ति से राज्य के व्यापारी लाभवन्वित होंगे और संगठन को मजबूती प्रदान होगी। नरेश बंसल के मनोनयन पर संरक्षक विनय गोयल प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण संयोजक धर्म यादव महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल प्रदेश प्रभारी वीरेन्द्र गुप्ता सह प्रभारी देवेश अग्रवाल प्रदेश सचिव रामबाबू मिश्रा राकेश गुप्ता टीटू रणनीति सलाहकार दीपक माहेश्वरी शकील अहमद गौरव अग्रवाल कुंदन बिष्ट प्रज्ञान भारद्वाज कुंदन रावत ललित जायसवाल नुसरत सिद्दकी धर्मेंद्र गुप्ता मुनेश अग्रवाल प्रभजोत चंडोक राजीव शर्मा आदि ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *