यहां बंदर का शिकार करने को पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ बना कौतूहल, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

कुमाऊं के अल्मोड़ा शहर में शुक्रवार 12 जून को अजीबोगरीब घटना हुई। बंदर को दबोचने के लिए तेंदुआ पेड़ पर चढ़ गया। वह काफी देर तक लोगों के लिए कौतूहल बना रहा। अल्मोड़ा के करबला क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा नजर आया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और हर कोई तेंदुए को देखने के लिए पहुंचने लगा। स्थानीय लोगों के अनुसार तेंदुआ एक बंदर का पीछा करते हुए क्षेत्र में पहुंचा था। इसी दौरान एक बंदर के पीछे भागते हुए वह पेड़ पर चढ़ गया। कुछ देर तक तेंदुआ पेड़ पर ही बैठा रहा, जिससे आसपास के लोग दहशत में रहे। सूचना मिलने के बाद वन विभाग को भी मामले की जानकारी दी गई। बाद में यह तेंदुआ पेड़ से उतरकर जंगल की ओर भाग गया। लोगों ने वन विभाग से आबादी वाले क्षेत्रों में वन्यजीवों की बढ़ती आवाजाही पर प्रभावी निगरानी रखने की मांग की है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *