हल्द्वानी के वरिष्ठ व्यापारी नवीन वर्मा भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष व हल्द्वानी के वरिष्ठ व्यापारी नवीन वर्मा को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस संंबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू लाल गुप्ता की ओर से मनोनयन पत्र जारी किया गया है। वर्तमान में राष्ट्रीय व्यापारी संगठन में 23 प्रदेशों का प्रतिनिधित्व है, इनमें तमिलनाडु, बंगाल, केरल के संगठन बहुत मजबूती से पकड़ बनाए हैं। उत्तराखंड राज्य में व्यापारी संगठन की गतिविधियों को प्रभावशाली तरीके से उठाने और जुझारू नेतृत्व को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उनके मनोनयन पर व्यापार मंडल के महामंत्री प्रकाश मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गोयल, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर पंत, संयुक्त महामंत्री नवनीत राणा, प्रदेश मंत्री रूपेंद्र नागर, शान्ती जीना, दिगंबर वर्मा, मदन फत्र्याल, हितेंद्र भसीन, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे, कुसुम दिगारी, उर्वशी बोरा, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री मनोज जायसवाल, पवन जोशी, पवन वर्मा, गोविंद भाकुनी, भुवन जोशी आदि ने हर्ष जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *