ऊधमसिंहनगर: 1465 पोलिंग पार्टियां सकुशल पहुंची, रामपुर बार्डर पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध, डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

जनपद ऊधम सिंह नगर में कल मतदान, सभी पोलिंग पार्टियां सकुशल रवाना, पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के किए कड़े इंतजाम।
जिलाधिकारी उदयराज सिंह और एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने रामपुर बॉर्डर पर पहुंच कर निरीक्षण किया। आज शुक्रवार 18 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के मतदान के लिए सभी पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं । जनपद उधम सिंह नगर में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी व एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर मतदान कर्मियों को सकुशल रवाना किया गया। चुनाव को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए शुभकामनाएं दीं । डीएम व एसएसपी ने स्वतंत्र, निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शिता से चुनाव सम्पन्न कराने के संकल्प दिलाकर पोलिंग पार्टियां को अपने अपने बूथ को रवाना किया गया। कुल 1465 मतदान पार्टियों को बगवाड़ा स्थित स्ट्रोंग रूम से रवाना किया गया व सभी पोलिंग पार्टी अपने-अपने बूथ में सकुशल पहुंच गई हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *