आचार संहिता के उल्लंघन में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उनके बेटे पूर्व विधायक समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड के कांग्रेस नेता व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उनके बेटे पूर्व विधायक संजीव आर्य समेत तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि बीते बृहस्पतिवार सुबह नेता प्रतिपक्ष आर्य, अपने बेटे के साथ पार्टी पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे थे। एफएसटी टीम बृहस्पतिवार सुबह सात बजे कैमरामैन हरजेंद्र सिंह, कांस्टेबल भरत धानिक, होमगार्ड प्रीतम सिंह, चालक राजेंद्र सिंह के साथ आवंटित क्षेत्र बाजपुर हरिपुरा हरसान में चेकिंग के साथ ही भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान नाम पता गोपनीय रखने की शर्त पर लोगों ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उनके बेटे पूर्व विधायक संजीव आर्य की ओर से गांव जबरान निवासी अनिल सैन के घर पर चुनावी सभा की जा रही है। इसी सूचना पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अनिल सैन के आंगन में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उनके बेटे पूर्व विधायक संजीव आर्य और 20/25 लोग बैठे थे। जबकि आर्य अपनी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे थे। जो आचार संहिता का उल्लंघन है। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *