हल्द्वानी में रावण से पहले वाहन धूं-धूं कर जला

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में लालकुआं-काठगोदाम हाइवे गौलापार में चलते पिकअप वाहन में आग लग गई। आग लगते ही आसपास में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची अग्निशमन के वाहन ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। आग के चलते पिकअप वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गया। चालक दूध बेचकर वापस आ रहा था तभी वाहन में आग लग गई। चालक ने गाड़ी से कूद कर जान बचाई।  बताया जा रहा है कि चालक दूध को टनकपुर स्थित फैक्ट्री में दूध उतरकर वापस आ रहा था। उसके पास 80 हजार रुपए कैश भी थे. जो जलकर राख हो गए हैं। वहीं वाहन में रखा सारा सामान भी जल गया। पिकअप वाहन हल्द्वानी निवासी सरगम सिनेमा के पास रहने वाले विवेक का है। घटना के दौरान चालक बनभूलपूरा निवासी दिलावर खान गाड़ी को चल रहा था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *